लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 गृह विज्ञान

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 गृह विज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :200
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2783
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 गृह विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- बाल कल्याण से सम्बन्ध रखने वाली प्रमुख संस्थाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।

अथवा
बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संयुक्त राष्ट्र संघ शिशु निधि का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
अथवा
बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत विश्व स्वास्थ्य संगठन का वर्णन कीजिए।
अथवा
बाल कल्याण से सम्बन्ध रखने वाली प्रमुख संस्थाएँ कौन-सी है संक्षिप्त परिचय दीजिए।
अथवा
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
अथवा
युनिसेफ के कार्यक्षेत्र क्या है?
अथवा
यूनीसेफ के क्या उद्देश्य है?
अथवा
भारत में यूनीसेफ के क्या कार्य हैं?
अथवा
डब्ल्यू. एच.ओ. के क्या उद्देश्य हैं?
अथवा
WHO के क्या कार्य हैं?
अथवा
विश्व स्वास्थ्य संगठन पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर -

बाल कल्याण से सम्बन्ध रखने वाली प्रमुख संस्थायें

बाल कल्याण से सम्बन्ध रखने वाली ऐसी तीन प्रमुख संस्थाऐं हैं-

(i) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
(ii) राष्ट्र संघ अन्तर्राष्ट्रीय बाल संकट कोष (UNICEF)
(iii) अन्तर्राष्ट्रीय बाल कल्याण संघ (IUCW)

उपरोक्त में से प्रथम दो संस्थाऐं मातृ एवं शिशु स्वास्थ के सम्बन्ध में और देश में पोषण कार्यक्रमों के क्षेत्र में भारत सरकार तथा राज्य सरकारों के माध्यम से अधिक कार्य कर रही है। अन्तर्राष्ट्रीय बाल कल्याण संघ केवल बाल कल्याण की क्रियाओं के सम्बन्ध में सूचना देने का कार्य करता है और इस समस्या पर ध्यान देने के लिए सम्मेलनों का आयोजन करता है।

भारत में अब तक विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा यूनीसेफ ने इस कार्यक्रमों के अन्तर्गत अनेक राज्यों में मातृ एवं बाल स्वास्थ के सम्बन्ध में सहायता पहुँचाई। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने परामर्श, चिकित्सक तथा परिचारिकाओं की सेवाऐं उपलब्ध कराई और यूनीसेफ ने स्वास्थ केन्द्रों तथा राज्य स्वास्थ्य ब्यूरों के लिए समान, उपकरण तथा आवागमन की सुविधाएँ प्रदान की। बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख संस्थाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन निम्नलिखित है-

(1) संयुक्त राष्ट्र संघ शिशुनिधि (UNCEF) - इसका पूरा नाम यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेन्स फण्ड या यूनीसेफ है। पहले यह यूनाइटेड नेशन्स इण्टरनेशनल चिल्ड्रेन्स इमरजेंसी फण्ड कहलाता था। द्वितीय महायुद्ध के बाद असंख्य बेघर, भूखे कुपोषित बच्चों के कल्याण हेतु आपातकाल में यह संगठन बना था। अब इसके पूरे लम्बे नाम में से आपातकाल में यह संगठन बना था। अब इसके पूरे लम्बे नाम में से International तथा Emergency शब्द हटा दिए गये है। फिर भी इसके अंग्रेजी के संक्षिप्त नाम में आई (I) और ई (E) अभी सम्मिलित हैं।

स्थापना - संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा सन् 1946 में यूनीसेफ की स्थापना हुई। प्रथम चार वर्षों तक इस संगठन ने द्वितीय महा युद्ध की चपेट में आए देशों के बच्चों के कार्य किए। इसके पश्चात् अन्य विकासशील देशों के बच्चों के लिए भी यह संगठन निरन्तर कार्य कर रहा है।

उद्देश्य - जहाँ एक ओर संयुक्त राष्ट्र संघ मानव कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य करता है वहीं यूनीसेफ जैसा संगठन बच्चों के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य लेकर चलता है। क्योंकि बच्चों पर ही किसी देश का भविष्य निर्भर करता है। यूनीसेफ के सारे या कलाप, सहायता कार्य प्राथमिक रूप से शिशु स्वास्थ्य पर केन्द्रित है।

गरीबी के कारण अज्ञानता होती है तथा धन के अभाव में निर्धन बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है। अज्ञानता के कारण कुपोषण होता है तथा कुपोषण के फलस्वरूप बच्चे विभिन्न रोगों के शिकार हो जाते है। रोगों के फलस्वरूप गरीबी आती है और यह कुचक्र चलता रहता है। इन बातों को दृष्टिकोण में रखकर यूनीसेफ बच्चों की स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण सम्बन्धी आवश्यकताएं पूरी करता है। :

भारत में सर्वप्रथम सन् 1949 में यूनीसेफ के साथ हुए एक अनुबन्ध के अन्तर्गत 150 टन दुग्धचूर्ण वितरण किया था इसी प्रकार आवश्यकता पड़ने पर फल, सब्जियाँ उगाने के लिए उत्तम बीज तथा खेती के उपकरण प्रदान करता है। स्कूल में शिक्षकों-शिक्षिकाओं को तथा युवा वर्ग को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करता है। माँ तथा बच्चों की चिकित्सा सेवा के लिए दवाएँ विटामिन की गोलियाँ, स्वास्थ्य जाँच उपकरण, वाह्य इत्यादि देता है।

यूनीसेफ का कार्यक्षेत्र या कार्यक्रम

यूनीसेफ के निम्नलिखित कार्यक्षेत्र है -

1. मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान करना तथा इसके सम्बन्ध में प्रशिक्षण देना।

2. ऐसे रोगों पर नियन्त्रण जिससे प्रतिवर्ष अनेक बच्चे प्रभावित होते हैं जैसे मलेरिया, क्षय, कोढ आदि।

3. दुग्ध चूर्ण वितरण के अलावा पोषण के क्षेत्र में अन्य कार्य।

4. बच्चों के लिए सेवा योजनाऐं।

5. भूकंप बाढ़ आदि प्राकृतिक प्रकोपों के समय, युद्धों के समय माताओं और बच्चों को आपातकालीन सहायता प्रदान करना।

भारत में यूनीसेफ के कार्य

भारत में सन् 1949 से सहायता कार्य कर रहा है भारत में यूनीसेफ के कार्य निम्नलिखित हैं-

1. प्रशिक्षण कार्यक्रम - यूनीसेफ ने सर्वप्रथम आलइण्डिया इन्स्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ एण्ड हाइजिन कलकत्ता को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के लिए आर्थिक अनुदान प्रदान किया। उसके बाद देश के कई राज्यों मेडिकल कॉलेजों एवं शिशु रोग विभाग के अन्तर्गत डॉक्टरो नर्सों को प्रशिक्षण सुविधाएँ तथा छात्रवृत्तियाँ दी। ये कार्य आज भी जारी है।

2. मातृ एवं शिशु कल्याण तथा ग्रामीण स्वास्थ सेवा - इसके अन्तर्गत तीन हजार से अधिक मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र आरम्भ करने में इस संगठन ने सहायता दी। ग्रामीण स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल की प्राप्ति के क्षेत्र में भी यूनीसेफ ने काम किए है।

3. स्वास्थ्य सेवा - इस क्षेत्र में निम्नलिखित कार्य किये -

(i) मलेरिया उन्मूलन - यूनीसेफ ने मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत डी. डी. टी. का वितरण किया। इसके बाद देश में एशिया का सबसे बड़ा डी.डी.टी. उत्पादन कारखाना दिल्ली के पास स्थापित किया।

(ii) क्षयरोग नियन्त्रण - क्षयरोग उन्मूलन के लिए भारत को यूनीसेफ के माध्यम से सर्वाधिक मात्रा में बी.सी.जी. वेक्सिन, उपकरण तथा वाहन प्राप्त हुए।

(iii) कोढ़ नियन्त्रण - इसके अन्तर्गत स्वास्थ्य मंत्रालय के आग्रह पर कोढ़ उन्मूलन के लिए ड्रेप्सोन टेबलेट, उपकरण एवं वाहन दिये गये।

(iv) ट्रेकोमा - इस रोग के उन्मूलन के लिए पंजाब, गुजरात, राजस्थान प्रान्तों में सहायता प्रदान की।

(v) घेंघा - यूनीसेफ ने इसके लिए राजस्थान में 1600 टन उत्पादन क्षमता वाले आयोडाइजेशन प्लान्ट की स्थापना की। इसकी सहायता से देश के उन भागों में आयोडीन युक्त नमक वितरित किया गया जहाँ घेंघा रोग प्रमुख रूप से फैला है।

(vi) पेनिसिलीन का उत्पादन - पूना के निकट पिम्परी नामक स्थान में यूनीसेफ की सहायता से पेनिसिलीन एन्टीबायोटिक उत्पादन केन्द्र आरम्भ हुआ।

(vii) चेचक उन्मूलन - यूनीसेफ ने फ्तवाड़ा नगर, उत्तर प्रदेश, गिंडी, मद्रास आदि स्थानों पर स्मॉल पॉक्स बेक्सिन प्रयोगशालाएँ स्थापित की गई।

(viii) ट्रिपल वेक्सिन - कसौली में त्रिगुण प्रतिजन अर्थात डिप्थीरिया, काली खाँसी तथा टेटनस के ट्रिपल वैक्सिन के उत्पादन केन्द्र स्थापित किए गये।

4. सेवा पूर्ण प्रशिक्षण - युवा वर्ग को तकनीकी शिक्षा देने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मन्त्रालयों की सहायता से प्रशिक्षण प्रबन्ध किया गया।

5. अपंग बच्चों की सहायता - अपंग बच्चों के लिए बम्बई स्थित All India Institute of Medicine and Rehabilitation तथा देहरादून के National institute of blind को उपकरण इत्यादि के रूप में सहायता दी। नेत्रहीनों के स्कूलों में ब्रेले प्रिंटिंग प्रेस खोला गया।

6. पोषण सम्बन्धी कार्यक्रम - यूनीसेफ ने सर्वप्रथम बच्चों के बीच दूध वितरण का कार्य किया। व्यावहारिक पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत यूनिसेफ ने भारत सरकार की सहायतार्थ उपज सम्बन्धी औजार पम्प अन्य उपकरण, उत्तम बीजं, मछली उत्पादन में सहायता, मुर्गी पालन में सहायता प्रदान की और प्रशिक्षण दिया बम्बई तथा कोयम्बटूर में प्रोटीन बहुल आहार उत्पादन केन्द्र खोले। नवजात शिशुओं, गर्भवती स्त्रियों, दूध पिलाने वाली माताओं के बीच निःशुल्क दूध का वितरण ग्रामों के सामुदायिक विकास केन्द्रों के माध्यम से करवाया। बच्चों के आहार में नेत्र रोगों से रक्षा के लिए विटामिन 'A' घेंघा से बचने के लिए आयोडीनयुक्त लवण तथा रक्ताल्पता से बचाने के लिए लौहयुक्त गालियों के मुफ्त वितरण का प्रबन्ध भी किया है।

7. परिवार कल्याण - परिवार नियोजन कार्यक्रम को अधिक सफल बनाने के लिए यूपीसेफ ने चौथी पंचवर्षीय योजना के समय बिहार तथा उत्तर प्रदेश को सहायता प्रदान की। समाज कल्याण विभाग तथा इनस्ट्यूट ऑफ पब्लिक एडमीनिशट्रेशन के सहयोग से यूनीसेफ में शहरों में बच्चों के लिए एकीकृत योजनाएँ आरम्भ की है।

8. स्वच्छ पेयजल - यूनीसेफ ने पथरीली भूमि वाले क्षेत्रों में जहाँ स्वच्छ जल नहीं मिलता था बोरिंग करवाने, जल स्रोत ढूढने के लिए उत्तम उपकरण प्रदान किए। स्थान-स्थान पर हैण्डपम्प लगवाकर स्वच्छ पेय जल की प्राप्ति सुलभ बना दी।

(2) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(World Health Organisation)

इस संगठन का पूरा नाम वर्ल्ड हैल्थ ऑरगनाइजेशन तथा अंग्रेजी में संक्षिप्त नाम WHO है। यह भी संयुक्त राष्ट्र संघ का विशेष संगठन है।

स्थापना - विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना 7 अप्रैल 1948 में हुई इसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड स्थित जिनेवा में है। प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

उद्देश्य - विश्व के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन बना। इस संगठन का लक्ष्य विश्व में उच्चतम सम्भव स्वास्थ्य की समस्याएँ सुलझाना है। विशेषकर मलेरिया, चेचक, हैजा, प्लेग, पीतज्वर तथा अन्य संक्रामक रोगों के विरुद्ध काम करना, जिनका प्रभाव राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पड़ता है। आग्रह करने वाले देशों को विभिन्न क्षेत्रों में सुझाव और सहायता प्रदान करना भी विश्व स्वास्थ संगठन का उद्देश्य है।

कार्य क्षेत्र - इस संगठन के निम्नलिखित कार्यक्षेत्र है- 

(i) मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य
(ii) पोषण,
(iii) पर्यावरणिक स्वास्थ्य
(iv) व्यावसायिक शिक्षा
(v) नसिंग
(vi) जन स्वास्थ्य
(vii) जन शिक्षा
(viii) मानसिक स्वास्थ्य।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य

1. पोषण सम्बन्धी कार्य - विश्व स्वास्थ्य संगठन यूनिसेफ तथा एफ.ए.ओ. के साथ मिलकर कार्य करता है पोषक के क्षेत्र में इसके कार्य निम्नलिखित हैं

(1) पोषण स्तर तथा संक्रामक रोगों को रोकने की शक्ति का मूल्याकंन करना।
(2) पोषण विज्ञान की शिक्षा देना।
(3) पोषण सम्बन्धी, आहार सम्बन्ध सर्वेक्षण करना।
(4) व्यावहारिक पोषाहार कार्यक्रम (ANP)
(5) विश्व आहार कार्यक्रम (1963 में स्थापित World food programme) द्वारा सहयोग देना।

पोषण के क्षेत्र में WHO ने प्रोटीन कुपोषण दूर करने में सराहनीय प्रयास किए है। इसने INCAP के सहयोग से INCAPARINA नामक वनस्पति प्रोटीन मिश्रण बनाया, जिसे प्रोटीन न्यूनता से पीड़ित बच्चों में बाँटा गया।

2. विशेष रोगों से रक्षा एवं नियन्त्रण - संसर्गजन्य रोगों से बचाव की दिशा में WHO सतत् कार्यरत रहा है। इसका प्रशंसनीय कार्य विश्व में चेचक उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करना रहा है।

3. पारिवारिक स्वास्थ्य - WHO ने सन् 1970 से इस क्षेत्र में कार्य प्रारम्भ किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार को इकाई के रूप में लेकर चलते हुए मानव स्वास्थ्य सुधार की दिशा में प्रयास करना है। इसके अन्तर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल मानव प्रजनन, स्वास्थ्य शिक्षा एवं पोषण के क्षेत्र में कार्य होते है।

4. पर्यावरणीय स्वास्थ्य - इसके अन्तर्गत जल, वायु एवं भोजन प्रदूषण की रोकथाम करना, विकिरण से रक्षा, नये तकनीकी विकास के फलस्वरूप उत्पन्न संकट से निपटना आदि कार्य आते है।

5. विस्तृत स्वास्थ्य सेवाओं का विकास - इसके अन्तर्गत प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचने योग्य स्वास्थ्य सेवाओं का विचार, कार्यक्रम निर्धारण, कार्यकर्त्ताओं का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं सम्बन्धी शोधकार्य सम्मिलित है।

6. स्वास्थ्य सांख्यिकी - डब्ल्यू.एच.ओ. विश्व स्वास्थ्य के आँकड़े जिसके अन्तर्गत जन्मदर, मृत्युदर, रोगों से प्रभावित जनसमुदाय सम्बन्धी विवरण प्रकाशित करता रहता है। प्रत्येक दस वर्षों में इसका नवीनीकरण होता है।

7. स्वास्थ सम्बन्धी साहित्य एवं सूचनाएँ - WHO स्वास्थ्य सम्बन्धी सूचनाएँ एवं साहित्य सर्वसुलभ बनाने का कार्य करता है।

8. जीव चिकित्सीय अनुसंधान - WHO स्वयं अनुसंधान नहीं करता है किन्तु अनुसन्धान कार्यों को चलाने के लिए प्रेरित करता है। तत्सम्बन्धी विवरण समेकित करता है।

9. अन्य संगठनों के साथ सहयोग - WHO संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग स्थापित करने का कार्य करता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- सामुदायिक विकास से आप क्या समझते हैं? सामुदायिक विकास कार्यक्रम की विशेषताएँ बताइये।
  2. प्रश्न- सामुदायिक विकास योजना का क्षेत्र एवं उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
  3. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम के उद्देश्यों को विस्तारपूर्वक समझाइए।
  4. प्रश्न- सामुदायिक विकास की विधियों को समझाइये।
  5. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम के सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।
  6. प्रश्न- सामुदायिक विकास की विशेषताएँ बताओ।
  7. प्रश्न- सामुदायिक विकास के मूल तत्व क्या हैं?
  8. प्रश्न- सामुदायिक विकास के सिद्धान्त बताओ।
  9. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम की सफलता हेतु सुझाव दीजिए।
  10. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम क्या है?
  11. प्रश्न- सामुदायिक विकास योजना संगठन को विस्तार से समझाइए।
  12. प्रश्न- सामुदायिक संगठन से आप क्या समझते हैं? सामुदायिक संगठन को परिभाषित करते हुए इसकी विभिन्न परिभाषाओं का वर्णन कीजिए।
  13. प्रश्न- सामुदायिक संगठन की विभिन्न परिभाषाओं के आधार पर तत्त्वों का वर्णन कीजिए।
  14. प्रश्न- सामुदायिक संगठन के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
  15. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन की सैद्धान्तिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिये।
  16. प्रश्न- सामुदायिक संगठन के विभिन्न उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
  17. प्रश्न- सामुदायिक संगठन की आवश्यकता क्यों है?
  18. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन के दर्शन पर संक्षिप्त लेख लिखिए।
  19. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
  20. प्रश्न- सामुदायिक विकास प्रक्रिया के अन्तर्गत सामुदायिक विकास संगठन कितनी अवस्थाओं से गुजरता है?
  21. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन की विशेषताएँ बताइये।
  22. प्रश्न- सामुदायिक संगठन और सामुदायिक विकास में अंतर स्पष्ट कीजिए।
  23. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन और सामुदायिक क्रिया में अंतर बताइये।
  24. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन के प्रशासनिक ढांचे का वर्णन कीजिए।
  25. प्रश्न- सामुदायिक विकास में सामुदायिक विकास संगठन की सार्थकता एवं भूमिका का वर्णन कीजिए।
  26. प्रश्न- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा से आप क्या समझते हैं? गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा का क्षेत्र समझाइये।
  27. प्रश्न- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा के उद्देश्यों का विस्तार से वर्णन कीजिये।
  28. प्रश्न- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा की विशेषताएँ समझाइयें।
  29. प्रश्न- ग्रामीण विकास में गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा का महत्व समझाइये।
  30. प्रश्न- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा के क्षेत्र, आवश्यकता एवं परिकल्पना के विषय में विस्तार से लिखिए।
  31. प्रश्न- समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) कार्यक्रम को विस्तार से समझाइए।
  32. प्रश्न- स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना के बारे में बताइए।
  33. प्रश्न- राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) पर एक टिप्पणी लिखिये।
  34. प्रश्न- राष्ट्रीय सेवा योजना (N.S.S.) पर टिप्पणी लिखिये।
  35. प्रश्न- नेहरू युवा केन्द्र संगठन का परिचय देते हुए इसके विभिन्न कार्यक्रमों का वर्णन कीजिए।
  36. प्रश्न- नेहरू युवा केन्द्र पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
  37. प्रश्न- कपार्ट एवं गैर-सरकारी संगठन की विकास कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घटक की भूमिका निभाते हैं? विस्तृत टिप्पणी कीजिए।
  38. प्रश्न- बाल कल्याण से सम्बन्ध रखने वाली प्रमुख संस्थाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  39. प्रश्न- हेल्प एज इण्डिया के विषय में आप क्या जानते हैं? यह बुजुर्गों के लिए किस प्रकार महत्वपूर्ण है? प्रकाश डालिए।
  40. प्रश्न- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) से आप क्या समझते हैं? इसके कार्यों व महत्व पर प्रकाश डालिये।
  41. प्रश्न- बाल विकास एवं आप (CRY) से आप क्या समझते हैं? इसके कार्यों एवं मूल सिद्धान्तों पर प्रकाश डालिए।
  42. प्रश्न- CRY को मिली मान्यता एवं पुरस्कारों के विषय में बताइए।
  43. प्रश्न- बाल अधिकार का अर्थ क्या है?
  44. प्रश्न- बच्चों के लिए सबसे अच्छा एनजीओ कौन-सा है?
  45. प्रश्न- राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
  46. प्रश्न- नेतृत्व से आप क्या समझते है? नेतृत्व की प्रमुख विशेषताओं का विश्लेषण कीजिये।
  47. प्रश्न- नेतृत्व के विभिन्न प्रारूपों (प्रकारों) की विस्तृत विवेचना कीजिए।
  48. प्रश्न- नेतृत्व प्रशिक्षण से आप क्या समझते हैं? इसके महत्व पर प्रकाश डालिए।
  49. प्रश्न- नेतृत्व प्रशिक्षण की प्रमुख प्रविधियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  50. प्रश्न- कार्यस्थल पर नेताओं की पहचान करने की विधियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  51. प्रश्न- ग्रामीण क्षेत्रों में कितने प्रकार के नेतृत्व पाए जाते हैं?
  52. प्रश्न- परम्परागत ग्रामीण नेतृत्व की विशेषताएँ बताइये।
  53. प्रश्न- नेतृत्व प्रशिक्षण को किन बाधाओं का सामना करना पड़ता है?
  54. प्रश्न- नेतृत्व की प्रमुख विशेषताओं को बताइए।
  55. प्रश्न- नेतृत्व का क्या महत्व है? साथ ही नेतृत्व के स्तर को बताइए।
  56. प्रश्न- नेतृत्व प्रशिक्षक से आप क्या समझते हैं? एक नेतृत्व प्रशिक्षक में कौन-से गुण होने चाहिए? संक्षेप में बताइए।
  57. प्रश्न- एक अच्छा नेता कैसा होता है या उसमें कौन-से गुण होने चाहिए?
  58. प्रश्न- एक अच्छा नेता कैसा होता है या उसमें कौन-से गुण होने चाहिए?
  59. प्रश्न- विकास कार्यक्रम का अर्थ स्पष्ट करते हुए विकास कार्यक्रम के मूल्यांकन में विभिन्न भागीदारों के महत्व का वर्णन कीजिए।
  60. प्रश्न- विकास कार्यक्रम चक्र को विस्तृत रूप से समझाइये | इसके मूल्यांकन पर भी प्रकाश डालिए।
  61. प्रश्न- विकास कार्यक्रम तथा उसके मूल्यांकन के महत्व का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  62. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम के प्रमुख घटक क्या हैं?
  63. प्रश्न- कार्यक्रम नियोजन से आप क्या समझते हैं?
  64. प्रश्न- कार्यक्रम नियोजन की प्रक्रिया का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन कीजिए।
  65. प्रश्न- अनुवीक्षण / निगरानी की विकास कार्यक्रमों में क्या भूमिका है? टिप्पणी कीजिए।
  66. प्रश्न- निगरानी में बुनियादी अवधारणाएँ और तत्वों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिए।
  67. प्रश्न- निगरानी के साधन और तकनीकों का तुलनात्मक अध्ययन कीजिए।
  68. प्रश्न- मूल्यांकन डिजाइन (मूल्यांकन कैसे करें) को समझाइये |
  69. प्रश्न- मूल्यांकन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कीजिए।
  70. प्रश्न- मूल्यांकन की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।
  71. प्रश्न- निगरानी का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  72. प्रश्न- निगरानी के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  73. प्रश्न- निगरानी में कितने प्रकार के सूचकों का प्रयोग किया जाता है?
  74. प्रश्न- मूल्यांकन का अर्थ और विशेषताएँ बताइये।
  75. प्रश्न- निगरानी और मूल्यांकन के बीच अंतर लिखिए।
  76. प्रश्न- मूल्यांकन के विभिन्न प्रकारों को समझाइये।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book